प्रेम में शक्ति अपार | हिन्दी कविता

रामप्रवेश पंडित जी की रचना | written by Rampravesh Pandit

प्रेम में शक्ति अपार | रामप्रवेश पंडित जी की कविता

संक्षिप्त परिचय:- प्रेम संसार की अमूल्य निधि है ।इसके द्वारा किसी को भी वश में किया जा सकता है। जो प्रेम के महत्व को समझता है। वही संसार में सबसे बड़ा ज्ञानी है। मनुष्य ही नहीं पशु पक्षी भी प्रेम सेवशीभूत हो जाते हैं। इसी संदर्भ में रचित है प्रेम पर मेरी यह हिन्दी कविता..…..

प्रेम के जीते जीत जगत में,
प्रेम के ही हारे हार है।
है आत्मा सम अजर अमर,
प्रेम में शक्ति अपार है।।

प्रीत शबरी के बेर खिलाये,
श्याम साग विदुर घर खाये।
मीरा ने पीया विष प्याला,
विदित सकल संसार है।
प्रेम में शक्ति अपार है ।।

प्रेम में केवट पांव पखारे,
ऋषि दधीचि जीवन हारे ।
प्रीत के कारण कृष्ण नैन से,
बहता झर-झर धार है।
प्रेम में शक्ति अपार है।।

प्रेम में दशरथ स्वर्ग सिधारे,
सभा बीच द्रोपदी पुकारे।
श्याम ने जब प्रीत निभाया,
मनता राखी का त्यौहार है।
प्रेम में शक्ति अपार है।।

सुन लो सुन लो प्रेम दीवानों,
वासना को तुम प्रेम न जानो।
प्रेम में मिटे अमर बलिदानी,
जिसे निज राष्ट्र से प्यार है।
प्रेम में शक्ति अपार है।।

स्वरचित एवं मौलिक,
रामप्रवेश पंडित,
मेदिनीनगर,


कैसी लगी आपको यह प्रेम की शक्ति दर्शाती हिन्दी कविता ? कॉमेंट कर के ज़रूर बताएँ और कवि को भी प्रोत्साहित करें।
इस कविता के लेखक रामप्रवेश पंडित जी के बारे में जानने के लिए पढ़ें यहाँ ।



पढ़िए उनकी और कविताएँ:

  • मुझे मत मार: एक तरफ़ जहां भारत प्रगतिशील देश है वहीं आज भी ऐसी कुरीतियाँ हैं जो लोग नहीं छोड़ पा रहे हैं। ऐसी ही एक कुरीति है कन्या भ्रूण हत्या की। ऐसी कुरीति का पालन ना करने की प्रेरणा देती पढ़िए यह कन्या भ्रूण हत्या पर कविता।
  • स्वार्थी संसार: इस कविता में कवि बता रहे हैं कि कैसे दुनिया में सभी स्वार्थी हैं और सब के हित के लिए यह संसार क्या कर सकता है। पढ़िए यह हिन्दी में कविता।
  • विषय स्वदेशी: स्वदेशी पर यह कविता स्वदेशी समान अपनाने की प्रेरणा देती है। साथ ही स्वदेशी अपनाने के महत्व को समझाती है।
  • भाईचारा: यह कविता आपस में भाईचारे की भावना का महत्व समझाती है।
  • रक्षाबंधन (राखी): यह कविता रक्षा बंधन के त्योहार का सुंदरता से वर्णन करती है।

पढ़िए प्रेम पर ही और हिन्दी कविताएँ:

  • तुम कहो आज मैं सुनूँगा: यह कविता दाम्पत्य प्रेम को बनाए रखने का उपाय बड़े ही सरल ढंग से समझाती है। कैसे? जानने के लिए पढ़िए शिखा सिंह (प्रज्ञा) की यह प्रेम पूर्ण कविता ।
  • अपना मेहमान: इस दुनिया का नियम है बदलाव। और कभी कभी जो रिश्ते हमें जान से भी प्यारे होते हैं वो भी बदल जाते हैं। ऐसी ही बात कहती यह कविता ‘ अपना मेहमान’।
  • प्रेम: दुनिया में मनुष्य ने चाहें बहुत कुछ हासिल कर लिया हो और आज उसे कई चीजों की ज़रूरत ना महसूस होती हो। पर प्रेम एक ऐसी भावना है जिसे हर मनुष्य महसूस करना चाहता है। ऐसे ही प्रेम पर आरती वत्स की यह अद्भुत कविता ।
  • तू ज़िंदगी है:  ‘तू ज़िंदगी है’ एक हिंदी कविता है जिसे कवि ज़ुबैर खाँन ने लिखा है। इस कविता में कवि अपने दिल के प्रेम को सुंदर शब्दों में बयाँ कर रहे हैं।

अगर आप भी कहानियाँ या कविताएँ लिखते हैं और बतौर लेखक आगे बढ़ना चाहते हैं तो हमसे ज़रूर सम्पर्क करें storiesdilse@gmail.com पर। आप हमें अपनी रचनाएँ यहाँ भी भेज सकते हैं: https://storiesdilse.in/submit-your-stories-poems/


Image by Alexandra_Koch

 1,169 total views

Share on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *