मानव देह | भक्ति रस पर कविता

डॉ. विजय कुमार मिश्र की कविता

मानव देह | भक्ति रस पर कविता | डॉ. विजय कुमार मिश्र की कविता

संक्षिप्त परिचय: मानव इस सृष्टि का एक बुद्धिमान प्राणी है। इसी बुद्धि के सहारे वह अपने जीवन को कई तरह से संवार सकता है। अगर वही मानव भक्ति से खुद को संवारने की कोशिश करे तो? जानने के लिए पढ़िए भक्ति रस पर यह कविता ।

मानव सुदेह दिव्यभूमि,
गर्व है अद्भुत।
भक्तों के निज स्वभाव हित,
सद्कर्म हैं अद्भुत।
है साधना का धाम,
यह गुरुधाम है अद्भुत।

यह भूमि अद्भुत उर्वरा,
सत्संग ध्यान की।
यह भूमि है शुभकामना,
सेवा सुधाम की।

इस भूमि से उठते हैं,
भाव यज्ञ ज्ञान के।
इस भूमि में फलते हैं,
भजन श्रेष्ठ गान के।

पर तप त्याग लपट,
छूती यहाँ उसी व्यक्ति को।
जो मन पवित्र रखे,
तन से शुद्ध भाव हो।।

यहां सहस्रधार
से गूंजते नित दिव्य ज्ञान हैं।
षडचक्र समर्पण कर,
बने साधक महान हैं।

हम भी करें वह साधना,
नित गुरु समीप में।
साधन भजन फलित करें,
गुरु धाम प्रीति से।

हो साधना सफल,
सफल हो जीव आत्मा।
मानव जनम सफल हो,
बने पुण्य आत्मा।

सुख शांति समृद्धि सत्य,
से जीवन फिर फल उठे।
परमात्मा का धाम मिले,
यह तन सफल बने।।


कैसी लगी आपको भक्ति रस पर यह कविता ? कॉमेंट कर के ज़रूर बताएँ और कवि को भी प्रोत्साहित करें।


कवि डॉ. विजय कुमार मिश्र जी के बारे में जानने के लिए पढ़ें यहाँ


पढ़िए उनकी एक और कविता:

  • आओ मिल नववर्ष मनाए: नववर्ष के उपलक्ष्य में सब के लिए शुभ और लाभ की कामना लिए है डॉ. विजय कुमार मिश्र की यह नववर्ष पर कविता ।

पढ़िए भक्ति रस पर और कविताएँ :-

  • सजल नयन:  कवि प्रभात शर्मा जी की यह सुंदर रचना उस क्षण का विवरण करती है जब हम अपने अंत:करण के प्रेम का सत्य समझ लेते हैं। पढ़िए भक्ति रस पर यह कविता हिंदी में।
  • देवी शक्ति: यह कविता देवी शक्ति और आज की नारी शक्ति के अनेक रूपों का बहुत ही सुंदरता से वर्णन करती है। साथ ही आज के समाज को एक आईना भी दिखाती है।
  • गुरु की महिमा: हिंदी में यह भक्ति रस पर कविता गुरु पर है और इसे लिखा है अनिल पटेल जी ने। इस कविता में कवि ने अपने गुरु श्री गोपाल कृष्ण शर्मा की उनके जीवन मे महत्ता बताते हुए गुरु के श्री चरणों मे निवास करने की प्रार्थना की है ।

पढ़िए ऐसी भक्ति रस पर ऐसी एक कहानी :-


अगर आप भी कहानियाँ या कविताएँ लिखते हैं और बतौर लेखक आगे बढ़ना चाहते हैं तो हमसे ज़रूर सम्पर्क करें storiesdilse@gmail.com पर। आप हमें अपनी कहानियाँ यहाँ भी भेज सकते हैं: https://storiesdilse.in/guidelines-for-submission/


Photo by RKTKN

 2,206 total views

Share on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *