आरती वत्स | Aarti Vats

आरती वत्स रोहतक, हरियाणा में रहती हैं। उन्होंने गणित और अंग्रेज़ी में बैचलर की पढ़ाई पूरी की है। वे अभी अपनी मास्टर का फ़ाइनल एम॰डी॰यू॰, रोहतक से कर रही हैं। वे रोहतक की ही रहने वाली हैं।

उन्होंने ‘मिस हरियाणा २०१९’ भी जीता हुआ है। उनके शौक़ घूमना, पढ़ना और लिखना – ख़ासकर कविताएँ – हैं।

उनका मानना है कि ‘ख़ूबसूरती कई रूपों में हो सकती है पर उनके लिए सबसे खूबसूरत चीजें हैं – आत्म-विश्वास, दृढ़ निश्चय और सकारात्मक सोच।’

पढ़िए उनकी कविताएँ यहाँ:

  • सावन-ए-एहसास: सावन के मौसम को प्रेम से जोड़ा जाता रहा है। यह कविता भी सावन को प्रेम से जोड़ते हुए प्रेमी के लिए एक संदेश लिए है।
  • फ़ुगां : अधूरा प्यार और कुछ अधूरी ख्वाहिशें – इन पर ही है यह कविता जिसे लिखा है आरती वत्स जी ने।
  • औरत :  समाज में औरत होने का क्या मतलब है? क्यूँ एक औरत के इतने सपने अधूरे रह जाते हैं? पढ़िए दिल को छू लेने वाली यह कविता जिसे लिखा है आरती वत्स जी ने।
  • रूहानी इश्क़: एक इश्क़ कितना गहरा हो सकता है? वह कौनसा इश्क़ है जो सबसे गहरा होता है? कैसा महसूस होता है ऐसे इश्क़ में? आरती वत्स ऐसा ही कुछ बताने की कोशिश कर रही हैं अपनी इस कविता में जो इश्क़ पर है।
  • हिंदी हैं हम: भारत में हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा है। साथ ही भारतीयों में कई लोगों की मातृभाषा भी। फिर भी लोग इसे बोलने में शर्म महसूस करते हैं। ऐसे ही लोगों को हिंदी भाषा को अपनाने की प्रेरणा देती आरती वत्स की यह कविता हिंदी भाषा पर।
  • प्रेम: दुनिया में मनुष्य ने चाहें बहुत कुछ हासिल कर लिया हो और आज उसे कई चीजों की ज़रूरत ना महसूस होती हो। पर प्रेम एक ऐसी भावना है जिसे हर मनुष्य महसूस करना चाहता है। ऐसे ही प्रेम पर आरती वत्स की यह अद्भुत कविता ।
  • डूबता चला जाता हूँ: जब एक प्रेमी अपनी प्रेमिका के लिए कविता लिखेगा तो उसमें क्या लिखेगा? शायद वो प्रेम की कविता आरती वत्स की यह कविता ‘डूबता चला जाता हूँ’ के जैसी ही होगी।
  • हमसफ़र: जब एक स्त्री अपने जीवनसाथी को देखती है तो उसके मन में ज़रूर कुछ सवाल उठते होंगे, जिन्हें वो कभी पूछ पाती होगी कभी नहीं। उन्हीं प्रश्नों को अपनी कविता में ख़ूबसूरती से उकेरा है आरती वत्स ने।
  • बदल गई हूँ मैं: आरती वत्स की यह कविता लिखी गयी है महिला के दृष्टिकोण से समाज के लिए। एक महिला पर पुरुष-प्रधान समाज की सोच क्या असर डाल सकती है, यह कविता आपको बताएगी।
  • देवी शक्ति: यह कविता देवी शक्ति और आज की नारी शक्ति के अनेक रूपों का बहुत ही सुंदरता से वर्णन करती है। साथ ही आज के समाज को एक आईना भी दिखाती है।
  • शिव शक्ति : आरती वत्स की यह कविता देवी शक्ति के बारे में है। इस कविता में वे देवी शक्ति के विभिन्न गुणों और विशेषताओं का सुंदरता से वर्णन करती है।
  • अधूरी कहानी: आरती वत्स इस कविता में उस साथ की बात कर रही हैं जो कुछ लम्हों का ही था। वे उस राह की बात कर रही हैं जो आगे जा कर दो रास्तों में बँट जानी थी।
  • मर्द: यह कविता आपको मिलाएगी एक आदर्श पुरुष से। आज के मर्द से। 
  • पत्रकारिता: पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डालती कविता।

पढ़िए उनकी कहानी :


 1,794 total views

Share on:

4 thoughts on “आरती वत्स | Aarti Vats”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *