Hindi Poems | हिंदी कविता संग्रह

Hindi Poems | हिंदी कविता संग्रह

हिंदी में कविता और अंग्रेज़ी में पोयम जिसे लिखते हैं Hindi Poem. यह पृष्ठ storiesdilse.in का हिंदी कविता संग्रह है। यहाँ हमने सूची बनायी है आज के लेखकों की समस्त कविताओं (Hindi Poems) की जो storiesdilse.in पर उपलब्ध हैं।

एक कविता क्या है? यह कवियों ने अलग अलग ढंग से समझाया है। आइए देखते हैं:
साहित्य दर्पण में आचार्य विश्वनाथ का कहना है, ‘वाक्यम् रसात्मकं काव्यम्’ यानि रस की अनुभूति करा देने वाली वाणी काव्य है।
पंडितराज जगन्नाथ कहते हैं, ‘रमणीयार्थ-प्रतिपादकः शब्दः काव्यम्’ यानि सुंदर अर्थ को प्रकट करने वाली रचना ही काव्य है।
पंडित अंबिकादत्त व्यास का मत है, ‘लोकोत्तरानन्ददाता प्रबंधः काव्यानाम् यातु’ यानि लोकोत्तर आनंद देने वाली रचना ही काव्य है।
आचार्य श्रीपति के शब्दों में कहा जा सकता है कि –
“शब्द अर्थ बिन दोष गुण, अंहकार रसवान
ताको काव्य बखानिए श्रीपति परम सुजान”
संस्कृत के विद्वान आचार्य भामह के अनुसार “कविता शब्द और अर्थ का उचित मेल” है। “शब्दार्थो सहितों काव्यम्”
आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने “कविता क्या है” शीर्षक निबंध में कविता को “जीवन की अनुभूति” कहा है।
जयशंकर प्रसाद ने सत्य की अनुभूति को ही कविता माना है। संसार के सुख-दुख से परे कविता का मधुर और अनूठा संसार मनुष्य को सुख सन्तोष प्रदान करता हैं वे इसी काव्य जगत में डूबे रहने की कामना करते हुए कहते हैं –
“ले चल मुझे भुलावा दे कर मेरे नाविक धीरे-धीरे
जिस निर्जन में सागर लहरी, अम्बर के कानों में गहरी
निश्चल प्रेम कथा कहती हो तज कोलाहल की अवनि रे”
महादेवी वर्मा ने कविता का स्वरूप स्पष्ट करते हुए कहा कि – “कविता कवि विशेष की भावनाओं का चित्रण है।”

एक कविता चंद शब्दों में बहुत गहरी बात समझा पाने का सामर्थ्य रखती है।

इस हिंदी कविता संग्रह में पढ़िए कवियों द्वारा साझा की गयी कविताएँ (Hindi Poems)

इस हिंदी कविता संग्रह की कविताओं (Hindi Poems) में कवियों ने अपनी भावनाएँ पिरोयी हैं। पढ़ कर कॉमेंट ज़रूर करें और बताएँ कि आपको कैसी लगी। क्या वो आपके दिल को छू पायी। क्योंकि तभी तो इन कविताओं के कवि अपने आप को सफल मान पाएँगे।

  • स्वर्ण-प्रकाश: प्रभात शर्मा जी की यह प्रकृति पर एक उत्कृष्ट कविता है।
  • सजल-नयन: प्रभात शर्मा जी की यह सुंदर कविता उस क्षण का विवरण करती है जब हम अपने अंत:करण के प्रेम का सत्य समझ लेते हैं।
  • एक भावांजलि दिवंगत को: प्रभात शर्मा जी की यह कविता दिवंगत को भावांजलि देती है ।
  • एक भावांजलि….. हिन्दी भाषा को : हिंदी कविता संग्रह में प्रभात शर्मा जी की लिखी हुई हिंदी दिवस पर यह कविता – हिंदी भाषा की विशेषताओं का सुंदरता से वर्णन करती है।
  • एक भावांजलि ….कवि मन को : यह एक प्रेरक कविता है जिसे लिखा है कवि प्रभात शर्मा जी ने। इस कविता के माध्यम से वे कवियों को सत्य और साहस के पथ पर चलने की प्रेरणा दे रहे हैं।
  • तू ज़िंदगी है: ‘तू ज़िंदगी है’ एक हिंदी कविता है जिसे कवि ज़ुबैर खाँन ने लिखा है। इस कविता में कवि अपने दिल के प्रेम को सुंदर शब्दों में बयाँ कर रहे हैं।
  • अब तो कुछ करना होगा: यह कविता ‘अब तो कुछ करना होगा’ नारी पर हो रहे अत्याचारों पर आवाज़ उठाती हुई, नारी के लिए सशक्तिकरण की माँग करती हुई कविता है।
  • तुम न आए : ‘तुम न आए’ एक हिंदी कविता है जिसे कवि ज़ुबैर खाँन ने लिखा है। यह एक प्रेम कविता है जिसमें कवि अपने प्रेम का इंतज़ार कर रहे हैं।
  • साहित्य की बिंदी : हिंदी कविता संग्रह में यह कविता अनिल पटेल द्वारा लिखी गयी है तथा हिंदी भाषा पर है। यह कविता हिंदी के गुणों की व्याख्या करते हुए हिंदी पढ़ने की प्रेरणा देती है।
  • हृदय वेदना: अनिल पटेल जी की यह हिंदी कविता विरह वेदना पर है। वे इस कविता में नायक और नायिका के बीच में विरह की वेदना की व्याख्या कर रहे हैं।
  • गुरु की महिमा: हिंदी में यह कविता गुरु पर है और इसे लिखा है अनिल पटेल जी ने। इस कविता में कवि ने अपने गुरु श्री गोपाल कृष्ण शर्मा की उनके जीवन मे महत्ता बताते हुए गुरु के श्री चरणों मे निवास करने की प्रार्थना की है ।
  • चिंता का चिंतन: इस प्रेरणादायक कविता में कवि वर्तमान को श्रेष्ठ बनाने की प्रेरणा दे रहे हैं क्योंकि हमारा भविष्य हमारे वर्तमान पर ही निर्भर करता है ।।
  • हाँ मैं एक पत्रकार हूँ: प्रिया चतुर्वेदी द्वारा लिखी गयी यह एक पत्रकार पर कविता है जो लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ को समर्पित है जो दिन रात कड़ी मेहनत और लगन शीलता से हम सब लोगों तक न केवल खबरें पहुंचाते हैं बल्कि समाज को सच्चाई से भी रूबरू कराते हैं।
  • अजीब सी रात: यह हिन्दी कविता जिसे लिखा है उपकार सारांश ने – एक महत्वपूर्ण विषय पर प्रकाश डालती है, मानसिक स्वास्थ्य पर। हम सब मिल कर कैसे किसी की ऐसे में सहायता कर सकते हैं आइए जानिए इस कविता में।
  • ऐ दिल तू ज़रा सी खुशी ढूंढ ले: इस सुंदर हिंदी कविता के ज़रिए कवयित्री गुंजन सिंह खुश रहने की प्रेरणा दे रही हैं। कई बार ऐसा हो जाता है कि लगता है अब ज़िंदगी में खुश होने की वजह नहीं हैं – उन पलों का ज़िक्र करती हुई यह हिंदी कविता ।
  • मेरी माँ: माँ पर यह कविता माँ के महत्व को विभिन्न दृष्टिकोणों से समझाती है।
  • शब्द मंथन 1 – मंगलम: कवि शंकर देव तिवारी द्वारा लिखी गयी यह कविता।
  • तुम कहो आज मैं सुनूँगा : यह कविता दाम्पत्य प्रेम को बनाए रखने का उपाय बड़े ही सरल ढंग से समझाती है। कैसे? जानने के लिए पढ़िए शिखा सिंह (प्रज्ञा) की यह प्रेम पूर्ण कविता ।
  • हाँ मैं बदल गई हूँ: आज के समाज में जहां एक तरफ़ स्त्री को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी जाती है वहीं समाज का एक हिस्सा उसे वांछित सम्मान दे पाने में भी असक्षम है। यह कविता एक स्त्री के हृदय की आवाज़ है उसी समाज के लिए।
  • हिम्मत न हार: कवयित्री प्रेम कुमारी सेंगर द्वारा लिखी गयी यह एक प्रेरणदायक कविता है ।
  • शिव शक्ति : कवयित्री आरती वत्स की कविताओं (Hindi Poems) में यह एक उत्कृष्ट कविता है।इस कविता में वे उस साथ की बात कर रही हैं जो कुछ लम्हों का ही था। वे उस राह की बात कर रही हैं जो आगे जा कर दो रास्तों में बँट जानी थी।
  • अधूरी कहानी: कवयित्री आरती वत्स की यह कविता देवी शक्ति के बारे में है। इस कविता में वे देवी शक्ति के विभिन्न गुणों और विशेषताओं का सुंदरता से वर्णन करती है।
  • मर्द: यह कविता आपको मिलाएगी एक आदर्श पुरुष से। आज के मर्द से। 
  • पत्रकारिता: पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डालती कविता।
  • मेरी बेटी: श्रीमती प्रमिला मेहरा ‘किरण’ की बेटी पर कविता।
  • हमारी बेटियाँ : बेटी दिवस पर यह कविता, बड़े ही सरल शब्दों में हमारे जीवन में बेटियों के महत्व को उजागर करती है।
  • मन : यह कविता जीवन में मन की विभिन्न अटखेलियों का सुंदरता से वर्णन करती है। यह हिंदी कविता लिखी है डॉ भावना शर्मा ने।
  • गुरु-शिक्षक : कवयित्री भावना शर्मा की कविताओं (Hindi Poems) में से एक यह कविता शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में लिखी हुई यह कविता गुरु के गुणों का वर्णन करती है।
  • मुझे याद आते हैं वो गर्मी के दिन : हम सब के लिए सब से क़ीमती होते हैं बचपन के वो मासूम दिन। इस कविता में कवयित्री अपने बचपन में बिताए गर्मी के दिनों को याद करती हैं।
  • गणेश-जी : गणेश जी पर विशेष कविता ।
  • गं-गणपते-नमः गणेश जी की वंदना करती कविता ।
  • गुरु की कृपा: कवयित्री ने यह कविता गुरु के लिए लिखी है।
  • कोहिनूर: बचपन हमारे सम्पूर्ण जीवन का आधार बनता है। बचपन की कई सारी बातें हम अपने साथ हमेशा रखते हैं। और ऐसे ही होते हैं बचपन के दोस्त। बस कुछ ऐसा ही कह रहे हैं उम्मेद सिंह सोलंकी “आदित्य” अपनी हिंदी कविता “कोहिनूर” में ।
  • लॉकडाउन आदमीयोगेश नारायण दीक्षित जी यह कविता लॉकडाउन में भारत के एक आम आदमी की लॉकडाउन में हो रही हालत को बयाँ करती है|
  • योगेश #दोलाईना #यूंही : योगेश नारायण दीक्षित जी यह कविता बदलती दुनिया में बदलते लोगों पर गौर करती है।
  • वो जो तुम नहीं हो, उस पल बहुत याद आती हो: यह कविता उन पलों का विवरण है जब हम अपने आप को अकेला महसूस करते हैं। जब सुंदर से सुंदर चीज़ भी अच्छी नहीं लगती है। 
  • दीवाना: जैसा की इस कविता के नाम से प्रत्यक्ष है, कवि के. एस. मोबिन की यह सुंदर कविता ‘दीवाना’ – प्रेम और दीवानगी पर है।
  •  लॉक्डाउन: कवि मुकेश ‘मीत’ की कविता लॉक्डाउन पर ।
  •  समर्पण: कवि सौरभ कुमार की भावपूर्ण कविता।
  • रक्षाबंधन (राखी): रामप्रवेश पंडित जी की राखी पर कविता।
  • मोती वाली राखी: कवि अपूर्व की कविता जो एक सुंदर घटना को सुंदरता से कविता के रूप में पिरोती है।

 2,327 total views

Share on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *