दादी माँ | एक छोटी सी कहानी

उषा रानी की कहानी | A Hindi story by Usha Rani

दादी माँ | उषा रानी द्वारा लिखित छोटी सी कहानी

संक्षिप्त परिचय : उषा रानी द्वारा रचित यह एक छोटी सी कहानी है जो दादी माँ के गुणों और उनकी दिनचर्या स्पष्ट करती है।

दादी माँ दस सालों से अकेली रह रही हैं।  लेकिन अकेलापन कभी मन में नहीं बसाया।  सुबह से शाम तक अपने को व्यस्त रखती।  अपने सारे काम खुद ही करती। उन्हें किताबें पढ़ने में रुचि रही – खासकर धार्मिक पुस्तकें। दोपहर दो बजे से अपने घर के आंगन में दरी बिछा कर रखती। आस-पास रहने वाली औरतें वहाँ आती।  शुरुआत भजन- कीर्तन से होती।  फिर कभी रामचरितमानस का पाठ सुनाती, कभी भागवत कथा। इस तरह शाम होने तक वहाँ चहल-पहल रहती। दादी माँ सबके दुःख- सुख सुनती।  कभी सलाह-मशवरा देती।  कभी सांत्वना देकर आंसू पोंछती। 

गली में खेलने वाले बच्चों में कभी झगड़ा हो जाता तो बच्चे दादी माँ के पास आकर फरियाद करते। दादी कभी प्यार से, कभी डांट से सुलह कराती। आस पास के घरों में झगड़ा होने पर वे भी दादी माँ के पास आते।  दादी उन्हें भी समझा कर सुलह कराती।  इस तरह दादी पूरे मौहल्ले की दादी माँ हो गई थी।  सच दूसरों के सुख-दु:ख में काम आने पर जो खुशी मिलती है। वे अपने सारे दु:ख भूला देती है।

स्वरचित लघुकथा
उषा रानी पुंगलिया जोधपुर राजस्थान

कैसी लगी आपको यह दादी माँ कहानी ‘ दादी माँ’ ? कॉमेंट कर के ज़रूर बताएँ और लेखिका को भी प्रोत्साहित करें।


यह जीवन का मूल्य समझाती कहानी की लेखिका उषा रानी के बारे में जानने के लिए पढ़ें यहाँ 


पढ़िए उनकी और कहानियाँ:

  • पिघलता हुआ सन्नाटा: इस जगत में हम कई मनुष्य हैं, सब के जीवन अलग हैं, और जीवन भी ऐसा कि हर मोड़ पर कुछ ना कुछ नई सीख मिलती रहती है। यह कहानी ऐसे ही रोज़मर्रा की ज़िंदगी के माध्यम से जीवन के मूल्य को समझाती हुई।
  • व्यथा अंतर्मन की | हिंदी कहानी: कमल नारायण एक अस्पताल में भर्ती हैं। कुछ ऐसी स्थिति है कि घबराहट होना लाज़मी है। पर इसी समय में उनका मन भूले बिसरे गलियारों में भी घूम आता है। कौनसे हैं वो गलियारे? जानने के लिए पढ़िए यह कहानी ‘व्यथा अंतर्मन की’।

पढ़िए ऐसी कुछ और कहानियाँ :-

  • प्रसन्नता एक बहुत बड़ा खजाना है : दोस्तों यह प्रसन्नता के ऊपर एक छोटा सा लेख , लेकिन बहुत बड़ी बात बहुत कम शब्दों में कहना चाहता हूं !
  • होमवर्क | बचपन के लक्ष्य की कहानी: लेखिका तुलसी पिल्लई ‘वृंदा’ की यह कहानी उनके अप्पा के सपने पर है। बचपन के सपने को लेखिका अपने लक्ष्य के रूप में भी देखती हैं। पढ़िए यह कहानी और जानिए कि क्या अप्पा का सपना पूरा हो पाया?
  • एक झूठ | भावपूर्ण कहानी: आपने कभी झूठ के बारे में सोचा? उसके बारे में सुनने तो को यही मिलता है कि झूठ ग़लत है। पर क्या कभी ऐसा हो सकता है कि झूठ सही लगने लगे? पढ़िए तुलसी पिल्लई की यह भावपूर्ण कहानी जो आपको यह सोचने के लिए ज़रूर मजबूर करेगी।

अगर आप भी कहानियाँ या कविताएँ लिखते हैं और बतौर लेखक आगे बढ़ना चाहते हैं तो हमसे ज़रूर सम्पर्क करें storiesdilse@gmail.com पर। आप हमें अपनी रचनाएँ यहाँ भी भेज सकते हैं: https://storiesdilse.in/submit-your-stories-poems/


Photo by Pranav Kumar Jain

 1,991 total views

Share on:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *